Saturday, July 6, 2024
Google search engine
HomeTechGoogle का Gemini AI क्या है? उपयोग कैसे करें?

Google का Gemini AI क्या है? उपयोग कैसे करें?

दोस्तों, आज कल Artificial Intelligence (AI) काफी चर्चा में है और इसका उपयोग लोगों के लाभ के लिए हो रहा है। आपने शायद ChatGPT का नाम सुना होगा, जो एक बहुत ही पॉपुलर AI मॉडल है। इसी तरह, Google ने अपना नया Gemini AI मॉडल लॉन्च किया है, जिसे काफी शक्तिशाली माना जा रहा है। इस आर्टिकल में हम इस नए Gemini AI के बारे में चर्चा करेंगे, और आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी आसान शब्दों में मिलेगी। तो चलिए, बिना वक्त गवाए, Gemini AI के बारे में जानते हैं।

*Google का Gemini AI क्या है?

हाल ही में, यहां एक नया चर्चा का मुद्दा उठा है कि वास्तव में Gemini AI क्या है? चलिए, हम इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

Gemini AI Google का एक नवीनतम AI है, जिसे एक व्यक्तिगत सहायक के रूप में तैयार किया गया है। यह यहां विभिन्न कठिनाईयों को सरलता से सुलझाने में सक्षम है और इसे एक बहुत ही शक्तिशाली AI मॉडल के रूप में माना जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि यह text, images, audio, और code जैसे विभिन्न टास्क्स को बहुत ही सरलता से समझ सकता है। इसे 150 से अधिक देशों में उपलब्ध किया जाएगा।

वर्तमान में, केवल Gemini AI Basic Model Nano लॉन्च किया गया है, जो Android डिवाइस में ऑफलाइन भी काम कर सकता है। भविष्य में Pro और Ultra versions को भी लॉन्च किया जाएगा। इसका समर्थन अब केवल अंग्रेजी भाषा में है, लेकिन बाद में यह यूरोप और कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी समर्थन करेगा।

गूगल द्वारा बताया जा रहा है कि Gemini AI इंसानों की कई समस्याओं का समाधान करने में सहायक होगा और यह ChatGPT को भी टक्कर दे सकता है। इसके डेवेलपमेंट के पीछे डीपमाइंड और गूगल की रिसर्च टीम का कड़ा परिश्रम है।

*Gemini AI के कुल कितने वर्जन हैं?

गूगल ने Gemini AI के तीन वर्जनों की जानकारी दी है। इन वर्जनों के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं:

  1. Gemini Ultra –

यह वर्जन गूगल द्वारा सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। यह मुश्किल से मुश्किल कामों को भी सरलता से करने का पूरा समर्थन करेगा। चाहे टेक्स्ट हो, ऑडियो हो, वीडियो हो, कोड हो, इसमें किसी भी काम को सरलता से करने की क्षमता है।

  1. Gemini Pro –

यह प्रो वर्जन गूगल के पूर्व AI मॉडल को अपग्रेड करके विकसित किया गया है। नया वर्जन कठिन चीजों को सरलता से समझाने में मददगार साबित हो सकता है।

  1. Gemini Nano –

यह नैनो वर्जन खासकर स्मार्टफोन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें ऑफलाइन मोड में भी काम करने की क्षमता है और यह स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

    *Google Gemini AI का इस्तेमाल कैसे करें?

    दोस्तों, Google Gemini AI का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ अभी Google Bard की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप इसके लिए सीधे इस https://bard.google.com/?hl=en लिंक पर जा सकते हैं और वहां से साइन इन कर सकते हैं, जहां आप अपनी जीमेल आईडी का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के बाद, आप आसानी से Gemini AI का उपयोग कर सकते हैं। कुछ खासियतें भी Google Pixel 8 Pro पर उपलब्ध हो सकती हैं। गूगल ने इस नए मॉडल को अनेक प्लेटफ़ॉर्म्स पर जल्दी ही लॉन्च करने का कारण बताया है।

    *नए साल में हमें गूगल की तरफ से Gemini Ultra का समर्थन मिल सकता है।

    यह वर्जन खुद में multimodal logic जैसी विशेषताओं को लेकर आता है, जो इसे एक उच्च स्तरीय कैपेसिटी के साथ बनाता है। इसका विशेष फीचर है कि यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कोडिंग लैंग्वेज में हाई क्वालिटी कोड को समझने में सक्षम है। नए वर्ष के साथ, हम इस उन्नत तकनीकी उपयोग को अपने तकनीकी कामों में शामिल कर सकते हैं और इसे एक नये स्तर पर अनुभव कर सकते हैं।

    *Human Experts से भी बेहतर होगा Google Gemini AI-

    यह पहला मॉडल है जो व्यापक मल्टीटास्क भाषा को समझने में सक्षम है। इसमें 57 प्रकार के विषयों के कॉम्बिनेशन को समझने की क्षमता है, जैसे- Math, Physics, History, Law, Medicine and Ethics etc.
    इसका मतलब है कि यह अनगिनत जानकारियों को समझ सकता है और इसे हमारी सहायता के लिए सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकता है। इससे हमारे तकनीकी कार्यों को और भी सरल और उत्कृष्ट बनाने में मदद हो सकती है।

    *ChatGPT के लिए अब क्यों हो सकता है खतरा?

    दोस्तों, आजकल हम सभी ChatGPT के साथ परिचित हैं, जिसके बजह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रचलन बढ़ा है। 30 नवंबर को ChatGPT का एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन अब Google का नवीनतम AI, जिसे Gemini AI कहा जाता है, ChatGPT के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार है। दिसंबर महीने में यह बार्ड और पिक्सल जैसे फोनों के लिए लॉन्च हो गया है, और नए साल में इसमें और भी अधिक अपडेट्स की संभावना है। यह नया एआई जल्द ही ChatGPT के द्वारा स्थापित पॉपुलरिटी को परास्त कर सकता है, और इसके अपडेट्स से हमें और भी उन्नत तकनीकी उपायोग की संभावना है।

    सारांश-
    दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Google Gemini AI क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी।
    ऐसी ही तकनिकी और रोचक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे और नयी – नई जानकारियां प्राप्त करते रहे।

    विशेष :-
    Q.1 Google Gemini AI क्या है?
    Ans. Gemini AI गूगल का एक लेटेस्ट AI है इसका वर्क बिल्कुल पर्सनल असिस्टेंट के समान है। यहां कठिन कार्यों को भी सरलता से करने में सक्षम है यहां बहुत ही पावरफुल AI मॉडल माना जा रहा है।

    Q.2 Gemini AI की विशेषता क्या है?
    Ans. Gemini AI की विशेषता- यहां Text, images, audio व code इत्यादि तरह के टास्क को बड़ी ही सिंपली कंप्लीट कर लेता है मतलब यहां टेक्स्ट को तो समझेगा साथ में वीडियो, ऑडियो, कोड इत्यादि टास्क को भी पूर्ण रूप से समझ सकता है। इसको 150 से ज्यादा देशों में उपलब्ध किया जाएगा। अभी वर्तमान समय में केवल Gemini AI Basic Model Nano को ही लॉन्च किया है किंतु भविष्य में Pro and Ultra version को भी लॉन्च किया जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    Recent Comments