वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को खास महसूस कराने के लिए आपको मुंबई में कई विकल्प मिलेंगे। मुंबई शहर की भागदौड़ और शोर शराबे से दूर आप अपने पार्टनर के साथ शांति और रोमांस का एहसास कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन पांच जगह को जानना होगा, जहां आप अपने प्यार को एक यादगार वैलेंटाइन डे दे सकते हैं।
- गेटवे ऑफ इंडिया –
अगर आप अपने प्यार को एक ऐतिहासिक और शानदार जगह दिखाना चाहते हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया आपके लिए परफेक्ट है। यह एक विशाल प्रांगण है, जो ब्रिटिश शासन के समय बनाया गया था। यहां पर आप अपने प्यार के साथ गेटवे की तस्वीरें खिंच सकते हैं, या फिर नजदीक के ताज होटल को देख सकते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया से आप अपने प्यार को एक नाव की सवारी भी करा सकते हैं, जो आपको अलीबाग या एलेफंटा केव्स ले जाएगी।
- मरीन ड्राइव –
मुंबई का सबसे फेमस और रोमांटिक जगह है मरीन ड्राइव, जहां आप अपने प्यार के साथ समुद्र की लहरों को देखते हुए बैठ सकते हैं। यहां पर आपको कई कैफे और रेस्टोरेंट भी मिलेंगे, जहाँ आपको अपने पसंद का खाना भी मिल सकता हैं। मरीन ड्राइव पर शाम को चलना तो बनता है, जब आपको नीले आसमान और चमकते हुए लाइट्स का नजारा देखने को मिलता है, इसलिए मरीन ड्राइव कपल्स के लिए खास जगह में से एक है।
- बांद्रा बांदस्टैंड –
अगर आप अपने प्यार को फिल्मी अंदाज में इजहार करना चाहते हैं, तो बांद्रा बांदस्टैंड आपके लिए सही जगह है। यहां पर आप अपने प्यार के साथ फिल्म स्टार्स के घरों को देख सकते हैं, जैसे मन्नत, जन्नत और गलेक्सी। इसके अलावा, आप बांद्रा वर्ली सी लिंक को भी देख सकते हैं, जो रात को रोशनी से सजता है। बांद्रा बांदस्टैंड पर आप अपने प्यार को एक प्यारा सा सुकून दे सकते हैं, जिसमें आपको कोई भी परेशान नहीं करेगा, और ये जग बहुत ही फेमस है कपल्स के लिए खास कर वेलेंटाइन डे के लिए।
- जुहू बीच –
अगर आप अपने प्यार के साथ थोड़ा मस्ती करना चाहते हैं, तो जुहू बीच आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र में फन कर सकते हैं, रेत पर लेट सकते हैं, या फिर बीच पर मौजूद खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। जुहू बीच पर आपको कई स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी मिलेंगे, जहां आप अपने प्यार को भेल पूरी, पानी पूरी, पाव भाजी और आइस क्रीम खिला सकते हैं, जुहू बीच सब जगह में से एक है मस्ती करने के लिए यहां आपको कोई परेशान नहीं करेगा।
- वर्ली सी फेस –
वर्ली सी फेस एक बहुत ही शांत और सुंदर जगह है जहां आप अपने प्यार के साथ एक शाम बिता सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चल सकते हैं और अपने दिल की बातें कर सकते हैं। यहां पर आपको वर्ली बंदरा सी लिंक ब्रिज भी दिखेगा जो एक बहुत ही खास बनाता है आपके वेलेंटाइन डे को।